जेट एयरवेज इकोनॉमी क्लास की 2 और कैटेगरी में घरेलू यात्रियों को 7 जनवरी से खाना फ्री नहीं देगी। पैसेंजर चाहें तो फ्लाइट में पैसे चुकाकर खाना ले सकेंगे। जेट ने सोमवार को यह जानकारी दी। इकोनॉमी क्लास में जेट की 5 कैटेगरी हैं। इनमें से 2 में फ्री खाने की सुविधा पहले ही बंद की जा चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्री खाना मिलता रहेगा
बिजनेस क्लास में सफर करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए फ्री खाने की सुविधा जारी रहेगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सभी क्लास में भी इसे बरकरार रखा जाएगा।
घाटे से जूझ रही जेट एयरवेज खर्च कम करने और रेवेन्यू बढ़ाने की लगातार कोशिशें कर रही है। कई रूट्स पर इसने उड़ानों की संख्या भी घटाई है। वित्तीय संकट से उबरने के लिए जेट एयरवेज हिस्सा बिक्री की योजना पर भी काम कर रही है।
एयरलाइसं पिछले कई महीनों से कर्मचारियों की सैलरी भी समय पर नहीं दे पा रही। रविवार को इसे 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सूत्रों के मुताबिक पायलटों ने बकाया सैलरी नहीं मिलने पर तबीयत खराब की बात कही थी।
एचडीएफसी बैंक ने पिछले मंगलवार (27 नवंबर) को ही नया ऐप लॉन्च किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद गुरुवार को बैंक ने ट्विटर के जरिए ग्राहकों से माफी मांगते हुए कहा कि नए ऐप में परेशानी हो रही है। इसे सुधारने की कोशिशों में जुटे हैं।
एचडीएफसी बैंक के जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट कर नया डाउनलोड किया था। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नया ऐप काम नहीं करने की वजह से वो ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं।
जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट नहीं किया था वो उनके लिए कोई दिक्कत नहीं। वो इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। लेकिन, जिन्होंने डिलीट कर दिया उन्हें अब मंगलवार शाम तक इंतजार करना पड़ेगा।
बैंक ने नया ऐप आसान होने का दावा किया था। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बायोमीट्रिक एक्सेस का फीचर भी जोड़ा गया। लेकिन, नया ऐप सही तरीके से काम ही नहीं कर पाया। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसके 4.5 करोड़ ग्राहक हैं।
Tuesday, December 4, 2018
Tuesday, November 27, 2018
肯尼亚铁路项目三名中国人遭起诉
中国企业在非洲大举投资建设,但被指存在债务、劳工、环保等一系列的问题,而最新一宗个案,则突显中国在非洲“一带一路”项目的贪腐问题。
肯尼亚检察部门起诉三名中国籍公民,指他们涉嫌在火车售票系统动手脚偷钱,以及向调查人员行贿。三人否认控罪。
细看中国在非项目:互惠互利与殖民的一线之隔
中国商人因在肯尼亚发表种族歧视言论被驱逐出境
英媒:肯尼亚总统促中国解决与非洲贸易逆差
一带一路
三人是中国路桥工程有限责任公司的高级员工,其中两名疑犯译音姓李(Li Gen, Li Xiaowu),职位是安全经理;另一人姓孙(Sun Xin),任职翻译,在港口城市蒙巴萨标准轨铁路工作。
中国路桥是中交集团旗下的海外窗口公司,专门承接海外工程,也承揽了巴基斯坦喀喇昆仑公路改建工程、塞尔维亚泽蒙-博尔察大桥、匈塞铁路等项目。
他们及另外四名肯尼亚人,被指控卷入一宗门票欺诈案,涉嫌透过控制订票系统,为一些买了门票的乘客私自进行退票,把退票所得资金转移,涉及金额为每天一万美元,相当于去年每日收入的三分之一,暂时不清楚这宗门票欺诈案发生的具体时间和持续了多久。
肯尼亚当局指控,调查人员就案件进行调查时,三名中国籍公民涉续向调查人员支付5千美元的贿款,试图影响正在进行的刑事调查。
三人周一(26日)提堂,他们目前继续被扣留,周五(30日)举行保释聆讯,三人均否认控罪。

Monday, November 26, 2018
विराट को आउट करने के तरीके खोजने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ-वॉर्नर को बुलाया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज का पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो अहम खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं हैं। हालांकि, दोनों को टीम की मदद के लिए अभ्यास सत्र में शामिल किया गया है। वॉर्नर ने गेंदबाजों की साथ प्रैक्टिस भी की। स्मिथ भी नेट्स में मौजूद रहेंगे और गेंदबाजों को बताएंगे कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कैसे आउट किया जा सकता है?
इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैम्परिंग करने के कारण स्मिथ, वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। तीनों खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हटाने की बात हुई थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा नहीं किया। अब तीनों अपनी सजा की अवधि पूरा करेंगे। स्मिथ-वॉर्नर पर एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा है। बेनक्रॉफ्ट पर लगा बैन अगले महीने हट जाएगा।
गेंदबाजों की सहायता के लिए स्मिथ को नेट पर बुलाया : स्टार्क
रविवार को वॉर्नर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आए। वे वहां कोच जस्टिन लैंगर की मौजूदगी में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को प्रैक्टिस करा रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, आखिरी टी-20 में हार के बाद उन्हें टीम प्रबंधन ने बुलाया है। अखबार ने मिशेल स्टार्क के हवाले से बताया कि तेज गेंदबाजों की मदद के लिए स्मिथ को भी इस हफ्ते नेट पर बुलाया गया है। हम उनके खिलाफ गेंदबाजी कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आउट करने का तरीका खोजेंगे।
स्टार्क ने कहा, "हम गेंदबाजी कोच से बात कर रहे हैं। हम अन्य जिन भी बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे हैं, उनसे भी बात कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज से पहले स्मिथ और वॉर्नर का टीम से जुड़ना हमारी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है। स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी अच्छा रहेगा। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।"
कोहली को लेकर चिंतित ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन
कोहली ने रविवार को सिडनी में हुए टी-20 में 61 रन की पारी खेली। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोहली के फॉर्म में होने और ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपेक्षाकृत कमजोर टीम को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत पहली बार वहां टेस्ट सीरीज जीत सकता है। इसे देखते हुए स्मिथ और वॉर्नर अपने खिलाड़ियों की मदद करेंगे।
विश्व कप में हो सकती है स्मिथ और वॉर्नर की वापसी
स्मिथ और वॉर्नर पर से अगले साल मार्च में प्रतिबंध खत्म होगा। टीम इंडिया का दौरा खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। वह फरवरी में पांच वनडे और दो टी-20 की सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी। इसके बाद उसे वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है। ऐसे में स्मिथ और वॉर्नर के ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने के संभावना है।

Tuesday, November 13, 2018
छत्तीसगढ़ चुनाव में पहली बार घटा मतदान प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित विधानसभा की 18 सीटों पर सोमवार को आरंभिक तौर पर 60.49 फीसदी मतदान की ख़बर है.
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है.
पहले दिल्ली से हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 70 फ़ीसदी मतदान का दावा किया गया था.
लेकिन छत्तीसगढ़ के चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 सीटों पर शुरुआती तौर पर औसतन 60.49 फ़ीसदी मतदान हुआ है.
जिन इलाकों में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान हुआ, वहां मतदान का औसत 52 प्रतिशत रहा. जबकि जहां सुबह आठ से शाम 5 बजे तक मतदान का समय रखा गया था, उन आठ विधानसभाओं में औसत मतदान 70.08 रहा.
छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू के अनुसार, "सोमवार को जिन 18 सीटों पर मतदान हुये हैं, उनमें सबसे कम बीजापुर में 33 फ़ीसदी मतदान हुआ है, जबकि सबसे अधिक खुज्जी में 72 फ़ीसदी मतदान हुआ है."
चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार को नारायणपुर में 39.90, अंतागढ़ में 43, भानुप्रतापपुर में 57, कांकेर में 62, दंतेवाड़ा में 49, मोहला मानपुर में 67, केशकाल में 63.51, कोंडागांव में 61.47 और कोंटा में 46.19 प्रतिशत मतदान हुआ है.
इसी तरह बस्तर में 70, जगदलपुर में 65, चित्रकोट में 71, खैरागढ़ में 70.14, डोंगरगढ़ में 71, राजनांदगांव में 70.50, डोंगरगांव में 71 मतदान हुआ.
हालांकि आंरभिक आंकड़ों को देखें तो राज्य बनने के बाद पहली बार 2003 में इन्हीं इलाकों में प्रथम चरण में हुए मतदान में 71.30 प्रतिशत लोगों ने भाग लिया था. इसके बाद 2008 में यह आंकड़ा 70.51 प्रतिशत जा पहुंचा. 2013 में हुये पिछले विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा बढ़ कर 77.02 प्रतिशत हो गया.
हालांकि सोमवार के मतदान के बारे में छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू का कहना है कि आखिरी आंकड़े आने के बाद मतदान के प्रतिशन में बढ़ोतरी हो सकती है.
बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के अलावा अधिकांश इलाकों में मतदान का काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बीजापुर में हुई मुठभेड़ में जहां सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गये, वहीं सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो कथित माओवादियों के एक मुठभेड़ में मारे जाने का दावा किया है.
विधानसभा की 18 सीटों में से मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा 10 ऐसे विधानसभा क्षेत्र थे, जहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ. लेकिन कई इलाक़ों में वोटिंग मशीनों की गड़बड़ी के कारण मतदान शुरु होने में देरी हुई.
आम आदमी पार्टी के नेता संकेत ठाकुर के अनुसार, "अकेले भानुप्रतापपुर विधानसभा के घोड़दा, कनेचुर, बुदेली, भोंडिया, सतनामी पारा (सम्बलपुर), सलिहापारा 82, साल्हे 94, दुर्गुकोंदल और डुवा में साढ़े दस बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी."

Subscribe to:
Posts (Atom)