जेट एयरवेज इकोनॉमी क्लास की 2 और कैटेगरी में घरेलू यात्रियों को 7 जनवरी से खाना फ्री नहीं देगी। पैसेंजर चाहें तो फ्लाइट में पैसे चुकाकर खाना ले सकेंगे। जेट ने सोमवार को यह जानकारी दी। इकोनॉमी क्लास में जेट की 5 कैटेगरी हैं। इनमें से 2 में फ्री खाने की सुविधा पहले ही बंद की जा चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्री खाना मिलता रहेगा
बिजनेस क्लास में सफर करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए फ्री खाने की सुविधा जारी रहेगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सभी क्लास में भी इसे बरकरार रखा जाएगा।
घाटे से जूझ रही जेट एयरवेज खर्च कम करने और रेवेन्यू बढ़ाने की लगातार कोशिशें कर रही है। कई रूट्स पर इसने उड़ानों की संख्या भी घटाई है। वित्तीय संकट से उबरने के लिए जेट एयरवेज हिस्सा बिक्री की योजना पर भी काम कर रही है।
एयरलाइसं पिछले कई महीनों से कर्मचारियों की सैलरी भी समय पर नहीं दे पा रही। रविवार को इसे 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सूत्रों के मुताबिक पायलटों ने बकाया सैलरी नहीं मिलने पर तबीयत खराब की बात कही थी।
एचडीएफसी बैंक ने पिछले मंगलवार (27 नवंबर) को ही नया ऐप लॉन्च किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद गुरुवार को बैंक ने ट्विटर के जरिए ग्राहकों से माफी मांगते हुए कहा कि नए ऐप में परेशानी हो रही है। इसे सुधारने की कोशिशों में जुटे हैं।
एचडीएफसी बैंक के जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट कर नया डाउनलोड किया था। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नया ऐप काम नहीं करने की वजह से वो ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं।
जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट नहीं किया था वो उनके लिए कोई दिक्कत नहीं। वो इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। लेकिन, जिन्होंने डिलीट कर दिया उन्हें अब मंगलवार शाम तक इंतजार करना पड़ेगा।
बैंक ने नया ऐप आसान होने का दावा किया था। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बायोमीट्रिक एक्सेस का फीचर भी जोड़ा गया। लेकिन, नया ऐप सही तरीके से काम ही नहीं कर पाया। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसके 4.5 करोड़ ग्राहक हैं।